राजूर कॉलरी में ईद-ए-मिलाद का जुलूस, दिखी सामाजिक एकता की मिसाल
राजूर : मिनी इंडिया के नाम से प्रसिद्ध राजूर कॉलरी में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर उत्साह और उमंग के साथ जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर पंचशील चौक में नवयुवक बौद्ध मंडल, राजूर कॉलरी की ओर से मसाला भात का वितरण किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 3 में युवा भीम शक्ति, राजूर की ओर से चमचम का इंतजाम किया गया था।
जुलूस के दौरान पूरे गाव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद देते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत किया।
राजूर कॉलरी में विभिन्न समुदायों की सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम सर्वधर्म समभाव, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।