*चंद्रपुर : बल्लारपुर में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कार के शीशे चकनाचूर*

  • Ashraf Ali (Chandrapur)
  • Upadted: 31/10/2020 8:12 PM

बल्लारपुर (चंद्रपुर) : 
शहर में आज दिनदहाड़े एक XUV 500 से जा रहे युवक के वाहन पर कुछ अज्ञात लोगो ने जानलेवा हमला किया। इस बीच मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय मुके ने बीच – बचाव किया तो पीड़ित युवक की जान बच गई।
बताया जाता है कि शहर के बस्ती परिसर के जामा मस्ज़िद के सामने दिनदहाड़े आज शाम 5 :30 बजे के दरमियान घटित वारदात से खलबली मच गई है। इस घटना से परिसर के नागरिक और पुलिस सकते में आ गए है। घायल युवक का नाम सूरज चौबे बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नकाबपोश 5-6 युवकों ने बस्ती के गोल पुलिया की ओर जा रहे XUV 500 क्रमांक MH 46 – 0606 वाहन पर अचानक डंडो से जोरदार हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए गये। और सूरज को जान से मारने का प्रयास किया गया। जबकि पुलिस की सक्रियता के चलते सूरज की जान बच गई। घायल सूरज को पुलिस ने पास के अस्पताल में पहुचाया। पुलिस इस मामले से जुड़े अपराधियो की खोज में लगी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। इस वारदात से शहर में तनावपूर्ण स्थिति निर्माण हो गई है।

Share

Other News

ताज्या बातम्या